header

शिक्षक दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया


मऊरानीपुर झांसी श्री लक्ष्मण दास दमेले इंटर कॉलेज मऊरानीपुर झांसी के प्रांगण में आयोजित शिक्षक दिवस समारोह में पूर्व प्रधानाचार्य ओ0 पी0 अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रबंधक नरेंद्र कुमार दमेले के मुख्य आतिथ्य में सह प्रबंधक श्याम मनोहर स्वर्णकार जडिया  एवं व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष एवं न्यास के सम्मानित सदस्य अखिलेश सेठ की विशिष्ट आतिथ्य में प्रधानाचार्य सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में मनाया गया।सर्वप्रथम आज की सभा के अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, मुख्य अतिथि नरेन्द्र कुमार दमेले न्यास सदस्य अखिलेश सेठ एवं प्रधानाचार्य सुनील कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति, द्वितीय राष्ट्रपति,महान शिक्षाविद डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा का अनावरण किया और माल्यार्पण किया गया। इसके बाद मां सरस्वती का पूजन एवं दीप प्रज्वलन किया गया तथा विद्यालय के शिक्षक राम प्रताप सिंह द्वारा मां शारदे की वन्दना प्रस्तुत की गयी। तत्पश्चात छात्रों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
      कार्यक्रम के उद्घाटन भाषण में सन्तोष कुमार गुप्ता ने डा0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन में प्रकाश डाला। संदीप कुमार सक्सेना ने अपने वक्तव्य में डा. साहब को महान शिक्षक , मार्गदर्शक एवं कुशल राजनीतिज्ञ बताया। प्रबंधक नरेन्द्र कुमार दमेले ने अपने संबोधन में महामहिम प्रथम उपराष्ट्रपति, द्वितीय राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन से आचरण अनुकरण करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने हृदय की अभिलाषा व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे विद्यालय का भी कोई अध्यापक राष्ट्रपति पुरस्कार या राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त करे तो हमें असीम खुशी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई शिक्षक उक्त पुरस्कार प्राप्त करता है तो विद्यालय परिवार उत्सव ही नहीं बल्कि महोत्सव मनायेगा और शिक्षक को सम्मानित किया जाएगा। अखिलेश सेठ ने जीवन में महान व्यक्तियों के चरित्रों से अपने जीवन में उतारने और अमल करने की बात कही। जडिया ने शिक्षक को ईश्वर से बढ़कर बताया और शिक्षक ही समाज को दिशा और दशा प्रदान करता है। इसीलिए आज भी शिक्षक को समाज में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन से पूर्व ओ.पी.अग्रवाल ने सभी शिक्षकों को तिलक लगाकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने ने शिक्षक को रचनाकार बताते हुए कहा कि शिक्षक शिक्षार्थियों को तराश तराश कर हीरा बना देता है। उन्होंने विद्यालय की तमाम उपलब्धियों की जानकारियां दी। उन्होंने बड़े विश्वास के साथ दमेले कालेज के शिक्षकों की भूरि भूरि प्रसंशा किया और कहा कि आज छात्र कपिल साहू इन्हीं शिक्षकों के अथक प्रयास का परिणाम है जिसने इण्टर मीडिएट परीक्षा -2024 में जनपद में द्वितीय स्थान प्राप्त कर गौरवान्वित किया है। उन्होंने छात्र कपिल साहू को ग्यारह सौ रुपए की चेक सौंप कर सम्मानित किया। 
विद्यालय के प्रबंधक महोदय ने पूर्व प्रधानाचार्य ओ0 पी0 अग्रवाल जी को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।
 इस भब्य समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षक कालीचरण वर्मा का प्रधानाचार्य सुनील कुमार गुप्ता ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
 इस अवसर पर बाबू राम, सन्तोष कुमार मिश्रा, श्रीमती निर्मला भारती, शिव कुमार खरे, रघुराई राम, सतीश कुमार तिवारी, अरुण कुमार पाठक, जगमोहन भोंडेले, नवीन कुमार, विनोद कुमारी अग्निहोत्री, ब्रजेश कुमार कौशिक, लवलेश कुमार, अशोक कुमार खरे , बाल कृष्ण वर्मा, सन्तोष कुमार वर्मा, लक्ष्मीकांत आर्य, सुरेश कुमार विजय कुमार गुप्ता बाल कृष्ण कुशवाहा, विजय कुमार नामदेव, सन्तोष कुमार गुप्ता, महेंद्र सिंह यादव, राम प्रकाश गुप्ता,जय सिंह पटेल, दीपक अग्रवाल, सुनील  राय,राम प्रताप सिंह,डा संजीव कुमार, संदीप कुमार सक्सेना, शिवम राजपूत ,लकी गुप्ता प्रियंका, डा.हर किशुन राजपाल, अक्षय रावत ,सोमिता सेन, प्रियांक पहारिया पंकज, सत्येन्द्र गुप्ता, शिव नारायण यादव, अरविन्द कुमार पटेल, शिवम शर्मा, अनिल कुमार गुप्ता, शिवम राजपूत बाबू जी, पुष्पेन्द्र कुमार सेन, रामविलास शर्मा, सुशीला देवी, ओंमकार, राजेन्द्र प्रसाद, धर्मेन्द्र कुमार खरे, भुवनेश कुमार पटेल, बृजेश कुमार पाराशर, प्रशान्त कुमार , कैलाश श्रीवास जानी अशोक सोनी एवं छात्र उपस्थित रहे।
प्रधानाचार्य सुनील कुमार गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया किया और कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता रघुराई राम ने किया।।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.