header

*दमेले कॉलेज में नरेंद्र दमेल के संयोजन में हुआ योग शिविर*


मऊरानीपुर (झांसी) श्री लक्ष्मण दास दमेले इंटर कॉलेज मऊरानीपुर के प्रांगण में * दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस * का आयोजन विद्यालय के प्रबंधक नरेंद्र कुमार दमेले की अध्यक्षता में प्रधानाचार्य सुनील कुमार गुप्ता के संयोजन में संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक डॉक्टर प्रदीप गुप्ता रहे।उनके सफल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सभी शिक्षको एवं छात्रों ने योग का प्रशिक्षण प्राप्त किया। और सभी को योग से होने वाले शारीरिक लाभ एवं प्रसन्नता का मूल मंत्र योग गुरू ने प्रदान किया। साथ ही साथ उन्होंने विद्यालय को जब चाहे योग शिविर में योगदान देने का वचन दिया।उक्त अवसर पर नरेन्द्र कुमार दमेले प्रबंधक श्री लक्ष्मण दास दमेले इंटर कालेज ने अपने संबोधन में दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग जनक रिषि पतंजलि ने सर्व प्रथम योग साधना पर  खोज की और सम्पूर्ण जगत में प्रसार किया। उसके उपरांत स्वामी रामदेव ने सारे विश्व में योग शिविर लगाकर लोगों को व्यवहारिक रूप से लाभ दिलाकर योग के महत्व को जगत पटल पर स्थापित किया। आधुनिक तकनीक प्रणाली से विभिन्न चैनलों , यूं ट्यूब, इंस्टाग्राम एवं ट्विटर अकाउंट के माध्यम से प्रसारित करने पर अभूतपूर्व सफलता प्राप्त किया। इसी के परिणामस्वरूप आज का दिन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सम्पूर्ण विश्व में मनाया जाने लगा।उन्होंने अपने वक्तव्य में दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस2024 की थीम - Yog for self and Society,  को साकार करने हेतु सभी को प्रातः काल योगा करने पर बल देते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का विकास होता है। योगा एवं योगासन करने से प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि के साथ साथ लाईलाज मर्जों की रोकथाम होती है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुनील कुमार गुप्ता, बाबू राम ,शिव कुमार खरे, रघुराई राम ,सतीश कुमार तिवारी , अरुण कुमार पाठक, जिला अध्यक्ष जग मोहन भोडेले,बाल कृष्ण वर्मा, सन्तोष कुमार वर्मा, सुरेश कुमार, विजय कुमार गुप्ता, बाल कृष्ण कुशवाहा, विजय कुमार नामदेव, लेफ्टिनेंट एन सी सी सन्तोष कुमार गुप्ता,अनिल कुमार गुप्ता, शिवम् राजपूत, सत्येन्द्र कुमार गुप्ता, अरविन्द कुमार पटेल राम विलास शर्मा, पुष्पेन्द्र कुमार सेन, श्रीमती सुशीला देवी, ओमकार कुमार, ब्रजेश परासर, कृष्ण कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, एवं प्रशान्त कुमार आदि शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र उपस्थित रहे।  कार्यक्रम के अंत में  प्रधानाचार्य सुनील कुमार गुप्ता ने सभी महानुभावों का आभार व्यक्त किया। कार्य क्रम का संचालन रघुराई राम प्रवक्ता ने किया।।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.