टहरौली ( झांसी ) बुंदेलखंड किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने लखीमपुर में मारे गए किसानों को श्रद्दांजलि देने एवंम दोषियों पर कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर कैंडिल मार्च निकाला।
यह कैंडिल मार्च तहसील कार्यालय टहरौली के पास से थाने के पास तक निकाला गया। शायं 6 बजे से 7 बजे तक आयोजित यह कैंडिल मार्च किसान नेता राजेश्वर सिंह यादव एवं दीपक जैन के नेतृत्व में आयोजित किया गया। बुंदेलखंड किसान यूनियन के जिला प्रवक्ता राजेश्वर सिंह यादव सबसे आगे किसानों के हित मे नारे लगाते हुए चल रहे थे।
किसानों के कैंडिल मार्च के दृष्टिगत सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाये रखने हेतु थानाध्यक्ष चन्द्रशेखर दुबे पुलिस बल के सहित मुस्तैद नजर आए। किसानों के कैंडिल मार्च में दीपक जैन, जिला प्रवक्ता राजेश्वर सिंह यादव, अरविंद सिंह, रामभरोसे, सुरेश चंद्र जैन, मोहन सिंह, घनाराम साहू, प्रवीण खरे, अर्जुन सिंह, उपेन्द्र प्रताप सिंह, जितेंद्र सिंह, सोनू साहू, अंकित सोनी, हिमांशु जैन, रवि प्रताप सिंह, लोकेन्द्र सिंह, सुशील सोनी, बृषभान सिंह पाल आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- आशीष उपाध्याय