टहरौली (झांसी) क्षेत्रीय गहोई बैश्य समिति की बैठक में सर्व सम्मति से पुनः प्रेम नारायण कंथरिया को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। बुंदेलखंड क्षेत्रीय सभा के निर्देशन पर यहां चुनाब सम्पन्न कराया गया।
क्षेत्रीय पदाधिकारियों में क्षेत्रीय अध्यक्ष रामप्रकाश हथनौरिया, मंत्री संतोष कुमार कटारे, सदस्य महेश कुमार बड़ोनिया, उपमंत्री कृष्ण बिहारी कंथरिया के निर्देशन में चुनाव सम्पन्न हुआ।
इस मौके पर महेश सेठ मौसिया को कोषाध्यक्ष, सुनील कुमार रेजा को मंत्री, राघवेन्द्र नगरिया को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
बैठक में कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता हत्याकांड की निंदा करते हुए हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। इसके साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा मृतक के परिजनों को सरकारी नौकरी एवं आर्थिक सहयोग देने हेतु धन्यवाद भी ज्ञापित किया गया।
इस मौके पर रूपेश गुप्ता, दीपक गुप्ता, दिलीप बरसैयां, रामभरोसे टिकरया, रघुवीर चौउदा, शीला चरण गुप्ता, अंकुश गुप्ता, राधामोहन, सोनू गेंडा, पंकज बरसैयां, ठाकुरदास गुप्ता, महेश नगरिया परसा बाले, कृष्ण कांत गुप्ता, रवि गुप्ता, नीरज गुप्ता, विनोद गुप्ता, संजू कंथरिया, पवन गुप्ता, केशव गुप्ता, सालू गुप्ता आदि उपस्थित रहे। अंत मे आभार नीरज गुप्ता ने व्यक्त किया।
रिपोर्ट- आशीष उपाध्याय