झांसी न्यूज। बुन्देलखंड में झांसी जिले के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी की कल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद स्वयं सल्फास की गोली खा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरु कर दी।
झांसी जिले के शाहजहांपुर थानान्तर्गत तालौर में लगभग 55 वर्षीय उस्मान अपनी पत्नी जमीला के साथ रहता था। पुलिस के अनुसार उस्मान का अपनी पत्नी से अक्सर विवाद होता था। आशंका जताई जा रही है कि रात्रि में भी उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिस कारण उस्मान ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद स्वयं सल्फास की गोली खा ली। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने उस्मान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका जमीला और मृतक उस्मान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।